भारत

कैलाश मानसरोवर यात्रा सिक्किम के नाथूला से शुरू, 36 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में प्रवेश किया

कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से सिक्किम के नाथूला से शुरू हो गई है। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 36 तीर्थयात्रियों और अधिकारियों का पहला जत्था कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में प्रवेश कर गया। नाथूला के दूसरी ओर चीनी अधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ओम प्रकाश माथुर ने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

5 साल के बाद आज नाथुला से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है। पहले जत्थे में कुल 37 तीर्थयात्री शामिल है। इनमें से 13 महिला है। प्रदेश के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जाता है।

गौरतलब है कि पहले जत्थे को दर्शन पूरा करने में 11 से 12 दिन लगेंगे। इस बीच 44 तीर्थयात्रियों वाला दूसरा जत्था आज शाम गंगटोक पहुंचेगा।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

21 मिनट ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

24 मिनट ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

27 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

30 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

31 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

7 घंटे ago