भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के सीवान में पांच हजार 900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रीय जनता दल तथा कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन पर बिहार को पलायन का प्रतीक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने आज कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ही राज्य को विकास के रास्ते पर वापस लाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के युवाओं ने बिहार की दयनीय स्थिति के बारे में सिर्फ सुना है और उन्हें यह अंदाजा नहीं है कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान राज्य में किस तरह का कुशासन था। प्रधानमंत्री मोदी ने सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने बिहार के लोगों को विश्‍वास दिलाया कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए काम करना जारी रखेगी।

पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि पूरी दुनिया भारत के विकास की सराहना कर रही है और देख रही है कि कैसे भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौर में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित है। वह भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सिवान में पांच हजार नौ सौ करोड रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। इनमें शहरी विकास, सीवेज प्‍लांट, पीएम आवास योजना, रेल और बिजली क्षेत्र की परियोजनाए शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार और उत्‍तर प्रदेश को जोडने वाली चार सौ करोड रूपये से ज्‍यादा लागत से तैयार वैशाली-देवरिया रेल लाइन परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित की और पाटिलीपुत्र तथा गोरखपुर के बीच वंदेभारत एक्‍सप्रेस रेलगाडी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्‍होंने मढौरा संयंत्र में बने आधुनिकतम रेल इंजनों की खेप भी झंडी दिखाकर पश्चिमी अफ्रीका के गिनी गणराज्‍य के लिए रवाना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में पांच सौ मेगावाट ऑवर क्षमता की ऊर्जा स्‍टोरेज प्रणाली का भी शुभारंभ किया। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्‍य में पीएम आवास योजना-शहरी के 53 हजार से ज्‍यादा लाभार्थियों के लिए छह हजार करोड रूपये से अधिक की लागत से बने मकानों की पहली किस्‍त जारी की और कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंप कर गृहप्रवेश कराया। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को ओडिसा में भुबनेश्‍वर जाएंगे जहां वे राज्‍य का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित राज्‍य स्‍तर के समारोह की अध्‍यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री वहां 18 हजार करोड रूपये से ज्‍यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास भी करेंगे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

11 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

11 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

11 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

11 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

11 घंटे ago