भारत

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास पर चर्चा के लिए नितिन गडकरी से मुलाकात की

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नयी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास की प्रगति पर चर्चा की। गडकरी के आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में राज्य के लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास भी शामिल हुए।

इस दौरान कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक फैले राष्ट्रीय राजमार्ग 66 की प्रगति पर चर्चा हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राजमार्ग को 45 मीटर चौड़ी छह लेन वाली सड़क में बदला जा रहा है। रियास ने उम्मीद जताई कि इस राजमार्ग पर विकास कार्य दिसंबर 2025 तक काफी हद तक पूरा हो जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने एक रुकी हुई परियोजना को हकीकत में बदला और इतिहास में पहली बार किसी राज्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के लिए भूमि अधिग्रहण करने को धन की व्यवस्था की और उसे केंद्र सरकार को मुहैया कराया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

3 घंटे ago