insamachar

आज की ताजा खबर

King Khalid International Airport
अंतर्राष्ट्रीय भारत

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार आज से इसके टर्मिनल 1 और 2 से उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी। यह परामर्श यमन के हूती विद्रोहियों का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ पूरे देश में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने के दावों के बाद जारी किया गया है।

इससे पहले, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया था कि हूती विद्रोहियों ने रियाद में किंग खालिद हवाई अड्डे के साथ-साथ ऊर्जा केन्‍द्रों, तेल शोधन कारखानों और पूरे सऊदी अरब में कई अन्य विमानन तथा सैन्य प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाया था। याह्या सरी के बयानों के अनुसार, रियाद, यानबू, दम्माम और राबिग सहित कई स्थानों को निशाना बनाया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *