insamachar

आज की ताजा खबर

Kolkata Knight Riders beat Mumbai Indians by 24 runs
खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 24 रन से शिकस्त दी। जीत के लिए 170 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी। टीम के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव (56) ही बल्ले से बड़ा स्कोर बना पाये।

अंक तालिका में कोलकाता दूसरे स्थान बनी हुई है जबकि मुंबई की प्‍ले ऑफ की दौड से बाहर हो गई है। प्रतियोगिता में आज शाम साढे सात बजे बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *