भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का खिताब जीत लिया है। फाइनल में लक्ष्य ने जापान के कोकी वातान्बे को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 13-21, 21-18, 21-14 से पराजित किया। लक्ष्य यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी हैं। इस जीत के बाद लक्ष्य का विश्व बैडमिंटन टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की संभावनाएं बढ गई हैं। उन्होने हाल ही में जर्मनी में हाइलो ओपन का खिताब जीता था।





