भारत

सभी दलों के नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का आश्‍वासन दिया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी दलों के नेताओं ने पाकिस्‍तान के विरुद्ध सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। नई दिल्‍ली के संसद भवन परिसर में सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान इन नेताओं ने आतंकवाद से लडाई और सरकार की कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का भी आश्‍वासन दिया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया कि सभी दलों ने आतंकी हमले पर चिंता व्‍यक्‍त की और समर्थन दिया है। उन्‍होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले और सीसीएस बैठक में सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने आज और कडी कार्रवाई करने संबंधी अपना इरादा भी व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि नेताओं को इस घटना और सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

इस बैठक के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि सदस्‍यों को खुफिया ब्‍यूरो और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस घटना और चूक की जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने कहा कि भविष्‍य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधन उपायों की जानकारी भी अधिकारियों ने दी।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की सभी ने निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को किसी तरह की कार्रवाई करने का पूरा समर्थन दिया है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी दलों ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।

द्रविड मुनेत्र कड़गम के सांसद तिरुचि शिवा ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी देश में आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार के सभी प्रयासों को समर्थन देगी।

बीजू जनता दल सांसद ससमित पात्रा ने कहा कि सरकार को इस कायरतापूर्ण हमले के षडयंत्रकारियों को न्‍याय के कटघरे में लाने के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाने चाहिए। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सरकार के सभी प्रयासों को अपनी पार्टी का पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का भी आश्‍वासन दिया।

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन-एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे इस संबंध में केंद्र सरकार के किसी भी निर्णय को समर्थन देंगे।

15 विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली।

इस बैठक की अध्‍यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, डीएमके नेता तिरुचि सिवा, एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, आरजेडी के प्रेम चंद गुप्‍ता, वाईएसआरसीपी के पीवी मिधुन रेड्डी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्‍याय शामिल थे। हमारे संवाददाता ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम लोगों के स्‍मरण में दो मिनट का मौन रखा गया।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago