भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी के लिए रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज सुबह वेटिकन सिटी के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति आज सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति कल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। इसमें विश्व भर के अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहेंगे।

पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजो कर रखा जाएगा।

भारत सरकार ने परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन पर सम्मान स्वरूप तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। 22 अप्रैल और 23 अप्रैल, 2025 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाया गया तथा अंतिम संस्कार के दिन एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

8 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

12 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

13 घंटे ago