पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी दलों के नेताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। नई दिल्ली के संसद भवन परिसर में सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान इन नेताओं ने आतंकवाद से लडाई और सरकार की कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया कि सभी दलों ने आतंकी हमले पर चिंता व्यक्त की और समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले और सीसीएस बैठक में सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने आज और कडी कार्रवाई करने संबंधी अपना इरादा भी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेताओं को इस घटना और सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
इस बैठक के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि सदस्यों को खुफिया ब्यूरो और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस घटना और चूक की जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधन उपायों की जानकारी भी अधिकारियों ने दी।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की सभी ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को किसी तरह की कार्रवाई करने का पूरा समर्थन दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी दलों ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।
द्रविड मुनेत्र कड़गम के सांसद तिरुचि शिवा ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी देश में आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार के सभी प्रयासों को समर्थन देगी।
बीजू जनता दल सांसद ससमित पात्रा ने कहा कि सरकार को इस कायरतापूर्ण हमले के षडयंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सरकार के सभी प्रयासों को अपनी पार्टी का पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का भी आश्वासन दिया।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन-एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में केंद्र सरकार के किसी भी निर्णय को समर्थन देंगे।
15 विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली।
इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, डीएमके नेता तिरुचि सिवा, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, आरजेडी के प्रेम चंद गुप्ता, वाईएसआरसीपी के पीवी मिधुन रेड्डी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय शामिल थे। हमारे संवाददाता ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम लोगों के स्मरण में दो मिनट का मौन रखा गया।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों…
भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20–21 अगस्त 2026 को देहरादून में आयोजित…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा प्रणालियों की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…