भारत

लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ पद से सेवानिवृत्त हुए

लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू, लगभग चार दशकों की सेवा पूरी करने के बाद 30 अप्रैल, 2025 को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीएईएससी) पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दिन, उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन में तीनों सेनाओं की तरफ से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

वे अप्रैल 2023 से सीआईएससी के पद पर थे और इस दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता और तालमेल को बढ़ावा दिया। लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विश्वसनीय क्षमता हासिल करने की दिशा में रक्षा साइबर एजेंसी और रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सरकार के आत्मनिर्भर भारत विजन के अनुरूप, भारतीय रक्षा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित किया। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और नेशनल डिफेंस एकेडमी में बड़े सुधारों को आगे बढ़ाने और पाठ्यक्रम की समीक्षा करने से लेकर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तक उन्होंने सशस्त्र बलों में विविधता और समावेश को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पड़ोसी देशों के साथ रक्षा सहयोग बनाए रखने और क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू ने विभिन्न मंचों पर भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सशस्त्र बलों की मानवीय सहायता और आपदा राहत क्षमताओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिसंबर 1985 में पंजाब रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल ऑफिसर जेपी मैथ्यू, 09 जनवरी, 2022 को इसी रेजिमेंट के कर्नल बने। उनकी शानदार सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न सांसदों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर हु्ए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही…

11 घंटे ago

संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास–संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा…

11 घंटे ago

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुईं और संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा…

11 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूली छात्रों के खतरनाक तरीके से बेतवा नदी पार करने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के काकरौआ गांव के स्कूली…

12 घंटे ago