भारत

उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे के कारण अगले दो दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे के कारण अगले दो दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लद्दाख में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि, जोजिला में तापमान शून्य से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने कहा कि आज पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का भी अनुमान लगाया है।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेन और उड़ानों की सेवाएं बाधित हो गई हैं। दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें नौ से दस घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा है कि हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हालांकि, उड़ान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्डिंग से पहले अपनी ट्रेन और उड़ानों की नवीनतम स्थिति की जांच कर लें।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

6 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

7 घंटे ago