भारत

अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस महीने की 27 और 28 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात और मध्य प्रदेश में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में 30 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय, ओडिशा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

3 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

3 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

20 घंटे ago