भारत

Lok Sabha Election 2024: 96 सीटों पर चौथे चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक 52.60% मतदान दर्ज

Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 52.60% मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश में 55.49%, बिहार में 45.23%, जम्मू और कश्मीर में 29.93%, झारखंड में 56.42%, मध्य प्रदेश में 59.63%, महाराष्ट्र में 42.35%, ओडिशा में 52.91%, तेलंगाना में 52.34%, उत्तर प्रदेश में 48.41%, पश्चिम बंगाल में 66.05% मतदान दर्ज हुआ।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, बिहार की 5, झारखण्‍ड और ओडिसा की चार-चार सीटों और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे है।

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 17 करोड 70 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए कोई कुल एक लाख 92 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कुल एक हजार 717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा, जी. किशन रेड्डी, अजय कुमार मिश्र, जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और शत्रुघ्न सिन्हा तथा एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मतदान वाले इन संसदीय क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और लू जैसे स्थिति भी नहीं होगी। हालांकि मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्र पर प्राप्त व्यवस्था की है जिसमें पेयजल, चेयर, शौचालय, रैंप, व्‍हीलचेयर और बिजली शामिल है। पिछले तीन चरणों को मिलाकर अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 283 संसदीय क्षेत्र में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

8 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

8 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

8 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

22 घंटे ago