लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में संसद एआई सॉल्यूशन के विकास के लिए लोकसभा सचिवालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। संसद भाषिणी पहल का उद्देश्य संसदीय कार्यों में बहुभाषी समर्थन और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं के लिए व्यापक इन-हाउस एआई समाधान प्रदान करना है। संसद भाषिणी का उद्देश्य संसद से जुड़े कार्यों के संचालन में विभिन्न भाषाओं की सुविधा प्रदान करने और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक व्यापक इन हाउस एआई समाधान प्रदान करना है।
लोकसभा सचिवालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संसदीय आंकड़ों के संग्रह की मदद से प्रोडक्टस/टूल्स विकसित करने के लिए समन्वय और सहयोग पर सहमति व्यक्त की है। संसद द्वारा उपलब्ध कराए गए संसदीय डेटा और संसाधनों का उपयोग एआई प्रोडक्टस/टूल्स को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। दूसरी ओर भाषिणी से अनुवाद की सुविधा और अन्य तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध होगी।
संसद भाषिणी के तहत प्रमुख एआई पहल निम्नानुसार हैं:
इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस पहल का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि यह पहल अत्याधुनिक एआई समाधानों के माध्यम से संसदीय प्रक्रियाओं में बदलाव लाएगी । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘संसद भाषिणी’ से विभिन्न भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी, विधायी दस्तावेजीकरण सुव्यवस्थित होगा और प्रौद्योगिकी-संचालित शासन में भारत की स्थिति मजबूत होगी।
इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह उपस्थित थे। लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव गौरव गोयल ने लोक सभा सचिवालय की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…