लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी। कल सदन में कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने यह प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ओम बिरला ने विपक्ष के नेता और अन्य विपक्षी नेताओं को सदन में अपने विचार रखने से रोका और विपक्षी महिला सांसदों पर निराधार आरोप लगाए। डॉ. मोहम्मद जावेद ने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष सदन में निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहे।
प्रस्ताव का विरोध करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन का संचालन निष्पक्ष तरीके से किया। शिवसेना के डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे और चिराग पासवान ने प्रस्ताव का विरोध किया और सदन को बाधित करने के लिए विपक्ष की आलोचना की।
इससे पहले, कांग्रेस के गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण देते समय सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष ने बार-बार बाधित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…