उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया है।
एटीएस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।
आरोपी की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है, जो केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में लांस नायक के पद पर तैनात था।
एटीएस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ने पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट से संपर्क स्थापित किया था और अपने बैंक खाते से एजेंट को पैसे भेजे थे तथा संवेदनशील डेटा भी साझा किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…