बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कल अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान सागर, निकोबार द्वीपसमूह तथा बंगाल की खाड़ी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।





