बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया
बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया है। राज्य में कई स्थानों पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है।
कलिंगापट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट को पार करने के बाद गहरा डिप्रेशन जमीन के अंदर की ओर बढ़ गया है और धीरे–धीरे कमजोर पड़ रहा है। उड़ीसा में इसका असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। आज कोरापुट, नवरंगपुर, मलकानगिरी, कालाहांडी, बलांगीर और बरगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश और कल व परसों बहुत भारी बारिश के साथ–साथ आंधी तूफान बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि भुज पालनपुर के खतरे के कारण एनएच-157 का कलिंगा घाट वाला हिस्सा बंद कर दिया गया है।





