अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन ने पाकिस्तान में हुए आम चुनावों की स्वतंत्र जांच का प्रस्ताव पारित किया है। पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति समर्थन देने वाले प्रस्ताव में 2024 के आम चुनावों में किसी प्रकार की अनियमितताओं की दावेदारी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के महत्व पर बल दिया गया है।
इस बीच प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने इसकी आलोचना की। यह प्रस्ताव 85 प्रतिशत सदन के सदस्यों की भागीदारी से पारित किया गया। 98 प्रतिशत सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया है।
पाकिस्तान में इस वर्ष आठ फरवरी को आम चुनाव कराया गया था। इस चुनाव में अनियमितताओं के आरोप लगे, इंटरनेट बंद होने की घटनाएं हुई, मतदान में धांधली देखी गई और देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसक घटनाओं की खबरें मिली।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…