बिज़नेस

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने अखिल भारतीय विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), विद्युत मंत्रालय ने नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स फॉर इलेक्ट्रिकल सेफ्टी (एनएफईईएस) के सहयोग से और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के समर्थन से 26 जून, 2024 को विशेष रूप से स्कूली छात्रों के लिए डिजाइन किए गए अखिल भारतीय विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसे “विद्युत सुरक्षा दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

उत्तरवर्ती सप्ताह को राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह (एनईएसडब्ल्यू) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का विषय था ” सुरक्षा स्कूल से आरंभ होती है”।

इस आयोजित कार्यक्रम में बिजली सीपीएसयू, जिला प्रशासन, एनपीटीआई, तेल विनिर्माण कंपनियों, टीपीडीडीएल, सीपीडब्ल्यूडी और अन्य हितधारकों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक छात्रों ने प्रतिभागिता की। अखिल भारतीय विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम जनता के बीच सुरक्षा और जागरूकता की संस्कृति को प्रोत्साहन देने में अर्थपूर्ण है। साथ ही, हमारी युवा पीढ़ी को भी विद्युत अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक करता है।

अपने मुख्य भाषण में, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष, घनश्याम प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी समय से प्रतीक्षित था और आम जनता, विशेषकर छात्रों के बीच विद्युत सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण था। स्कूलों में विद्युत सुरक्षा ज्ञान और कार्यप्रणालियों की एक मजबूत आधारशिला रखते हुए, हम अपने युवाओं को निर्णय लेने और घर, स्कूल और उसके बाहर सुरक्षित वातावरण में योगदान हेतु सशक्त बनाते हैं।

इस आयोजित कार्यक्रम में, गणमान्य वरिष्ठ अधिकारी, सदस्य (योजना), सीईए, ए बालन, सदस्य (विद्युत प्रणाली), ए के राजपूत, प्रधान मुख्य अभियंता, सीईए, महिपाल सिंह, महानिदेशक, एनपीटीआई, डॉ. तृप्ता ठाकुर, सीईआई, सीईए, ऋषिका शरण, बीआईएस, ईटीडी प्रमुख, ए. के. महाराणा और सलाहकार-एनएफई और पूर्व सीईओ, एनएबीसीबी अनिल जौहरी, ने भी प्रतिभागियों को विद्युत सुरक्षा के महत्व पर संबोधित किया।

इस आयोजित कार्यक्रम में सीईए के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में “विद्युत सुरक्षा पुस्तिका” शीर्षक से पुस्तिका का विमोचन किया गया, जिसे नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स फॉर इलेक्ट्रिकल सेफ्टी (एनएफईईएस) द्वारा तैयार किया गया है। यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक मूल्यवान संसाधन के रूप में कार्य कर सकती है। आधारभूत विद्युत सिद्धांतों को समझने से संभावित खतरों को जानने और उनके रोकथाम के लिए सर्वोत्तम कार्यशैलियों को कार्यरूप में लाने में, यह पुस्तिका सुलभ और सरल रूप से आवश्यक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

5 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

5 घंटे ago