निकोलस पूरन (29 गेंद में 75) और कप्तान लोकेश राहुल (41 गेंद में 55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 44 गेंद में 109 रन की साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।
एलएसजी ने छह विकेट पर 214 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा (38 गेंद में 68 रन) और नमन धीर (28 गेंद में नाबाद 62 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बाद भी मुंबई को छह विकेट पर 196 पर रोक दिया। इस हार के बाद यह तय हो गया कि मुंबई की टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ आखिरी पायदान पर रहेगी।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल के इस सत्र में धीमी ओवरगति के तीसरे अपराध के लिये एक मैच का निलंबन और 30 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को आखिरी लीग मैच के साथ ही इस सत्र में मुंबई का अभियान खत्म हो गया यानी पंड्या अगले सत्र में पहला मैच नहीं खेल सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…