भारत

रक्षा खुफिया एजेंसी (DG DIA) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा 19-21 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

रक्षा खुफिया एजेंसी (डीजी डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा 19-21 मार्च 2025 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा खुफिया सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।

इस यात्रा के दौरान, रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक, ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, जिनमें रक्षा विभाग के उप सचिव, राष्ट्रीय खुफिया महानिदेशक, रक्षा खुफिया प्रमुख और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) के संयुक्त संचालन प्रमुख शामिल हैं। इस उच्च-स्तरीय वार्तालाप का उद्देश्य खुफिया-साझाकरण तंत्र, क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना है।

यात्रा के हिस्से के रूप में, डीजी, डीआईए ऑस्ट्रेलिया के परिचालन ढांचे और संयुक्त कमान संरचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्यालय संयुक्त संचालन कमान (एचक्यू जेओसी) का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई भू-स्थानिक संगठन (एजीओ) के निदेशक के साथ बातचीत करेंगे। इसके अतिरिक्त, एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नीति थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट से होने वाले उनके वार्तालाप से रणनीतिक रक्षा और सुरक्षा गतिशीलता पर चर्चा में सहायता मिलेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मज़बूत रक्षा संबंधों और साझा सैन्य परंपराओं का सम्मान करते हुए, डीजी, डीआईए ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह लास्ट पोस्ट समारोह में भी शामिल होंगे। यह शहीद सैनिकों के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि है, जो राष्ट्र की सेवा में किए गए उनके अप्रतिम बलिदानों के लिए आपसी सम्मान और स्मरण का प्रतीक है।

यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परिपुष्ट होते खुफिया और सुरक्षा सहयोग को रेखांकित करती है तथा क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाती है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

13 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

13 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

13 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

13 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

13 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

16 घंटे ago