देश में आज महाअष्टमी और महानवमी मनाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में भी आज नवरात्रि के नौवें दिन धार्मिक उत्साह के साथ महानवमी मनाई जा रही है। आज भी 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बलरामपुर के मां पाटेश्वरी मंदिर, जौनपुर के मां शीतला चैकिया धाम, अयोध्या के देवकाली मंदिर, और सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। शारदीय नवरात्रि में प्रदेश में लगभग 45 हजार जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। गोरक्ष पीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कन्या पूजन किया और कहा कि सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है।
पश्चिम बंगाल में आज दुर्गा पूजा का महाअष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। आज सवेरे अष्टमी पूजा संपन्न हुई। इसके बाद अंजलि और संधि पूजा हुई। आज मां दुर्गा की पूजा मां महागौरी के रूप में की जा रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले शनिवार को कोलकाता के चोरबागान भगदड़ की घटना के बाद भीड़ प्रबंधन के लिए राज्य के सभी पूजा पंडालों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…