महाराष्ट्र: पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर पूर्व में एक होर्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हुए हैं और 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। खोज एवं बचाव जारी है। घाटकोपर में NDRF की एक टीम तैनात की गई है।
मुम्बई और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश और हवाओं के कारण बोर्ड उखड़ गया। पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तैनात किया गया। घायलों के लिए एंबुलेंस तैनात की गई हैं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है।लगभग 57 फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।”
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…