महाराष्ट्र सरकार ने वैनगंगा-नलगंगा नदियों को जोडने की 85 हजार करोड रुपए की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।
इस परियोजना में गोदावरी नदी की सहायक नदी वैनगंगा से बुलढाणा जिले में वैनगंगा परियोजना तक पानी लाने और इसे तापी नदी की उप-सहायक नलगंगा से जोड़ने की योजना है। इसके लिए 426 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, परियोजना के तहत नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल, अकोला और बुलढाणा के 15 तालुकाओं में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। पानी का उपयोग पीने और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी किया जा सकता है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में…
अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर…
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…
नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…