महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्र तेज़ लू की चपेट में है। राज्य में तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र समेत अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रशासन ने लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इस बीच, मुंबई महानगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों, विशेषकर नवी मुंबई में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। शनिवार, 25 अप्रैल की देर रात और रविवार, 26 अप्रैल की सुबह तेज हवाओं के साथ गरज–चमक वाले तूफान की सूचना मिली। बारिश और तेज हवाओं के इस संक्षिप्त दौर ने इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी से अस्थायी राहत प्रदान की है।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…