महाराष्ट्र के मेलघाट और पेंच बाघ अभ्यारण्य गिद्धों के पुनर्वास मामले में, देश के सबसे सफल स्थलों के रूप में उभरे
महाराष्ट्र के मेलघाट और पेंच बाघ अभ्यारण्य गिद्धों के पुनर्वास मामले में, देश के सबसे सफल स्थलों के रूप में उभरे हैं। इन केंद्रों में गिद्धों को पाला गया और उनके जीवित रहने की दर उत्साहजनक रही है।
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी-बीएनएचएस के अनुसार दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 के बीच दोनों अभ्यारण्यों में कुल 29 गिद्ध छोड़े गए थे। बीएनएचएस ने कहा है कि यह सफलता दर्शाती है कि गिद्धों को पर्याप्त शिकार और कम मानवीय हस्तक्षेप वाले बाघ अभयारण्यों में छोड़ना एक प्रभावी तरीका साबित हो सकता है। ये परिणाम देश में घटती गिद्ध आबादी के संरक्षण और पुनर्स्थापना के प्रयासों को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन देते हैं।





