दिल्ली: विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में कुल 12 नवजात शिशुओं को भर्ती कराया गया था, जिसमें से 1 की आग लगने की घटना से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई और 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “कल रात 11:32 बजे हमें कॉल मिली कि एक बेबी केयर सेंटर में आग लगी है। हमने शुरू में ही 7 फायर टेंडर भेजे थे। 12 बच्चों को हमने निकाला। बाद में पता लगा कि 6 बच्चों की मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि वहां ऑक्सीजन के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिस कारण आग बढ़ गई और बगल के घर में भी चली गई थी। वहां करीब 6 ब्लास्ट हुए हैं जिससे हमारे फायर फाइटर को भी खतरा था। हमने 2 टीम बनाई जिसमें से एक ने बच्चों को निकाला और दूसरी टीम ने फायर फाइटिंग की।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत होने की घटना हृदय विदारक है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा,‘‘ मैं इस घटना में घायल हुए अन्य शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आग लगने की घटना में सात नवजात शिशुओं की जान चली गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…