भारत

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी, जो चार दशकों की उल्‍लेखनीय सेवा के बाद 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हो गई। केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली मेजर जनरल लिसम्मा पीवी जालंधर के सैन्य अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की पूर्व छात्रा हैं।

उन्‍होंने 1986 में एमएनएस में कमीशन प्राप्त करने के बाद, कला और कानून में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्‍होंने पेशेवर नर्सिंग करियर के साथ-साथ, विभिन्न पदों पर उल्‍ल्‍लेखनीय सेवाएं दी है जैसे प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स, (बैंगलोर); प्रिंसिपल मेट्रन, कमांड हॉस्पिटल (पूर्वी कमान); ब्रिगेडियर एमएनएस मुख्यालय (पूर्वी कमान); ब्रिगेडियर, एमएनएस (प्रशासन) रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय, और हाल ही में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में प्रिंसिपल मेट्रन के रूप में नियुक्ति आदि।

प्रशिक्षण और शोध के माध्यम से साक्ष्य-आधारित सर्वोत्तम विधियों को अपनाने तथा हर समय प्रासंगिक बने रहने के मेजर जनरल लिसम्मा पीवी के दृढ़ संकल्प को व्यापक रूप से सराहा गया है।

Editor

Recent Posts

भीषण चक्रवाती तूफान अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तटों के निकट गोपालपुर पहुंचा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’…

51 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने IACC द्वारा आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ…

56 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस'…

1 घंटा ago