अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल
अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद आज दोपहर के सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल देखा गया। सेंसेक्स 932 अंक बढकर 76 हजार 460 पर जबकि निफ्टी 290 अंक बढ़कर 23 हजार 912 पर पहुंच गया।
ब्रेंट क्रूड ऑयल में आज शुरूआती कारोबार में चार प्रतिशत और अमरीकी वेस्ट टेक्सास इटरमीडिएट ऑयल में चार दशमलव छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एशिया के शेयर बाजारों में उछाल देखा गया।
इस बीच, सर्राफा बाजार में सोना डेढ़ प्रतिशत बढ़कर एक लाख 53 हजार 240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि चांदी दो दशमलव चार प्रतिशत बढ़कर 2 लाख 53 हजार 550 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।





