भारत

चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र (GRTC) पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई

वायु सेना के विशेष बल ‘गरुड़’ कमांडो के सफल प्रशिक्षण के समापन समारोह का उत्सव मनाने के लिए 18 मई, 2024 को चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र (जीआरटीसी) पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई थी। पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी एयर मार्शल पीके वोहरा ने इस परेड का निरीक्षण किया।

समीक्षा अधिकारी ने गरुड़ कमांडो को उनके सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने बदलते सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए विशेष बलों के कौशल को आवश्यक प्रशिक्षण के साथ निखारने के महत्व पर जोर दिया। एयर मार्शल पीके वोहरा ने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मैरून बेरेट, गरुड़ प्रोफिशिएंसी बैज और स्पेशल फोर्सस टैब प्रदान किए तथा मेधावी प्रशिक्षुओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शाश्वत राणा को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की ट्रॉफी प्रदान की गई।

गरुड़ कमांडो ने समारोह के हिस्से के रूप में लड़ाकू गोलाबारी कौशल, बंधक बचाव, फायरिंग ड्रिल, विस्फोटक हमला, बाधा पार ड्रिल, ऊंची दीवार पर चढ़ना, फिसलन, रैपलिंग और सैन्य मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।

मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड एक महत्वपूर्ण अवसर है जो अत्यंत मांग वाले एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के संपन्न होने का प्रतीक है। इस तरह के नए उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षु विशिष्ट गरुड़ बल में प्रवेश करते हैं और भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता को ताकत देते हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

6 घंटे ago