भारत

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का आज नई दिल्‍ली के AIIMS में निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अस्पताल और पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। येचुरी 72 वर्ष के थे। उनकी हालत पिछले कुछ दिन से गंभीर बनी हुई थी और उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था। सूत्रों के अनुसार येचुरी का निधन अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर हुआ।

राजनीति में उनका सफर ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) से शुरू हुआ था। वह 1984 में माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य बने थे जबकि 1992 में पोलित ब्यूरो के लिए चुने गए। वह 2005 से 2017 तक 12 वर्ष तक राज्यसभा सदस्य रहे। वह 19 अप्रैल 2015 को विशाखापत्तनम में पार्टी के 21वें अधिवेशन में माकपा के पांचवें महासचिव बने और उन्होंने प्रकाश करात से उस समय पदभार संभाला था। उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के राजनीतिक मार्गदर्शकों से एक माना जाता था।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्रालय ने भारत में अमरीकी दूतावास के उप-प्रमुख जेसन मीक्‍स को किया तलब

विदेश मंत्रालय ने आज भारत में अमरीकी दूतावास के उप-प्रमुख जेसन मीक्‍स को तलब किया।…

36 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष: अमरीका के साथ प्रस्तावित समझौते पर ईरान ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया

पश्चिम एशिया में संघर्ष रोकने के राजनयिक प्रयासों से अब तक कोई हल नहीं निकला…

37 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा की सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026…

47 मिनट ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी से लाई गई 14 करोड़ रुपये मूल्य की 71 लाख विदेशी सिगरेट स्टिक जब्त की, चार गिरफ्तार

विदेशी सिगरेट की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय- डीआरआई ने पूर्वोत्तर…

48 मिनट ago

CSIR-CRRI और MCD ने टिकाऊ सड़क पुनर्निर्माण और गड्ढों की त्वरित मरम्मत के लिए रणनीतिक साझेदारी की

सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के बीच 10 जून 2026…

50 मिनट ago

एनटीए ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट का कर दिया

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा…

53 मिनट ago