जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किये हैं। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।
इसमें हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया, जिसमें ए के-47 राउंड, हैंड ग्रेनेड, आर.पी.जी राउंड और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) थी। श्रीनगर के रक्षा प्रवक्ता के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आगामी महत्वपूर्ण घटनाओं को देखते हुए यह बरामदगी महत्वपूर्ण है। यह खुफिया सूचना जम्मू-कश्मीर में तैनात एक विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से थी और संभवत: इससे उत्तरी कश्मीर में एक बड़ी घटना को रोकने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल क्षेत्र में माहौल को स्थिर और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…