भारत

दिल्ली में अप्रैल महीने में ‘अच्छे से मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और विभिन्न हितधारकों के लगातार, व्यापक और ठोस प्रयासों के साथ-साथ अनुकूल मौसम संबंधी/मौसम की स्थितियों के परिणामस्वरूप, वर्ष 2018 से शुरू होने वाले पिछले 06 वर्षों की इसी अवधि की तुलना में अप्रैल, 2024 में ‘अच्छे से मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या (2020 को छोड़कर – कोविड के कारण लॉकडाउन का वर्ष) अधिकतम दर्ज की गई है। यह एक उल्लेखनीय सुधार को प्रदर्शित करता है। अप्रैल, 2024 के दौरान दिल्ली में ‘अच्छी से मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या 23 थी, जबकि वर्ष 2023 में यह 17 थी; 2022 में 0; 2021 में 18; 2020 में 30; 2019 में 12; और 2018 में थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, ‘खराब से गंभीर’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों को नियंत्रण में रखते हुए, अप्रैल 2024 के दौरान, दिल्ली में 200 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वाले केवल 07 दिन ही सामने आया है। 200 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वाले दिनों की संख्या 2023 में 13, 2022 में 30, 2021 में 12, 2019 में 18 और 2018 में 22 थी।

इस अवधि के दौरान दिल्ली का औसत 200 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी मध्यम श्रेणी यानी 200 से नीचे रहा। अप्रैल, 2024 के दौरान दिल्ली ने पिछले 06-वर्ष की अवधि के अप्रैल के इसी महीने की तुलना में अपने दूसरे सबसे कम मासिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वर्ष 2018 से (2020 को छोड़कर – कोविड के कारण लॉकडाउन का वर्ष) का अनुभव किया। अप्रैल के लिए दिल्ली में माहवार दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 2024 में 182, 2023 में 180, 2022 में 255, 2021 में 202, 2020 में 110, 2019 में 211 और 2018 में 222 था।

दैनिक औसत पीएम 2.5 और पीएम 10 सांद्रता स्तरों को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2024 में अप्रैल की 30 दिनों की अवधि में पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना में दैनिक औसत पीएम 2.5 और पीएम 10 सांद्रता में महत्वपूर्ण कमी देखी गई।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कमी के लिए प्रभावी उपाय करने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार करने के लिए विभिन्न संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

8 मिनट ago

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

3 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

7 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

7 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

7 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

7 घंटे ago