भारत

पुनर्विकास के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर रेल परिचालन बंद होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट ‘भ्रामक’: रेलवे

उत्तर रेलवे ने अमृत भारत योजना के तहत नवीनीकरण के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खारिज किया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद करने की खबर के संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि स्टेशन पर ट्रेन परिचालन बंद करने की तत्काल कोई योजना नहीं है।’’

दीपक कुमार के अनुसार, कई समाचार वेबसाइट ने खबर दी है कि रेलवे नयी दिल्ली स्टेशन से सभी रेलगाड़ियों का परिचालन बंद कर देगा और इस स्टेशन की ट्रेनों का परिचालन राष्ट्रीय राजधानी के अन्य स्टेशनों से किया जाएगा।

दीपक कुमार ने कहा, ‘‘ऐसी खबरें भ्रामक हैं और आम लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा करती हैं।’’ रेल मंत्रालय ने भी इस संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है, ‘‘मीडिया में खबरें आई हैं कि पुनर्विकास कार्य के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन को इस साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। यह घोषणा की जाती है कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन कभी बंद नहीं किया जाएगा।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जब किसी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होता है, तो आवश्यकता के अनुसार कुछ ट्रेन का मार्ग परिवर्तित/विनियमित किया जाता है। ट्रेनों के ऐसे परिवर्तन/विनियमों के बारे में जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी जाती है।’’

मंत्रालय ने 2023 में अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) शुरू की थी और कुल 7,000 में से 1,321 स्टेशन को पुनर्विकास के लिए पहचाना गया है। नयी दिल्ली स्टेशन भी उनमें से एक है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago