insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

ओडिशा में बीजेपी विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्‍वर में बैठक

ओडिशा भारतीय जनता पार्टी विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में बैठक करेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार कल कार्यभार ग्रहण करेगी।

ओडिसा के अगले मुख्‍यमंत्री के लिए कई नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें वरिष्‍ठ पार्टी विधायक सुरेश पुजारी, के.वी. सिंह देव और मोहन चरण मांझी शामिल हैं। राज्‍य के पार्टी नेताओं का अनुमान है कि भाजपा नेतृत्‍व मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ की तरह कोई चौकाने वाली घोषणा कर सकती है। भाजपा ने एक सौ 47 सदस्‍य ओड‍िसा विधानसभा में, 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है और नवीन पटनायक ने नेतृत्‍व वाली बीजू जनता दल के 24 साल से अधिक के शासन को समाप्‍त कर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *