अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की अटलांटा में हुई बैठक

अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक हुई। बैठक में क्वाड की चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। बैठक में मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और जरूरी सामान की आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने व्यापार पर मनमाने प्रतिबंधों और आपूर्ति में रुकावट पैदा करने वाली नीतियों पर चिंता जताई। मंत्रियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य, लाल सागर और बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य में समुद्री रास्तों को सुरक्षित और खुला रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। बैठक में एआई के महत्व पर भी चर्चा हुई। क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भरोसेमंद एआई को बढ़ावा देने के लिए आठ करोड़ 50 लाख डॉलर से अधिक की तकनीकी और आर्थिक मदद देने की मंशा जताई।

मंत्रियों ने ऑनलाइन और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों की तस्करी करने और उनसे जबरन साइबर ठगी कराने वाले गिरोहों की निंदा की। बैठक में नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मंत्रियों ने बचाव कार्यों में भारत की भूमिका और नेपाल को सभी क्वाड देशों की ओर से दी गई मदद का भी उल्लेख किया। क्वाड देशों के मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और विकास से जुड़ी योजनाओं में हुई प्रगति का स्वागत किया।

Editor

Recent Posts

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…

1 घंटा ago

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

2 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

1 दिन ago