भारत

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। अब जीएसटी के नए नियमों के तहत ऑनलाइन सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों के लिए अलग-अलग राज्यों में कारोबार करना आसान होगा।

विक्रेताओं को जो प्रतिमाह अधिकतम ढाई लाख रुपए तक का इनपुट टैक्स क्रेडिट देते हैं, यह अनुमति दी जाएगी कि वे उन राज्यों में जहां उनकी कोई बहुत भौतिक उपस्थित नहीं है, ई–कॉमर्स प्लेटफार्म के वेयरहाउस को अपना मुख्य व्यवसाय स्थल घोषित कर सकें। इस बदलाव से लगभग साढ़े नौ लाख छोटे विक्रेताओं को लाभ होने की उम्मीद है। इससे उन्हें कई राज्यों में अलग–अलग कार्यालय स्थापित किए बिना पूरे देश में ग्राहकों तक पहुंचने में आसानी होगी। इन सुधारों के तहत जीएसटी रिफंड की कुछ श्रेणियों के लिए स्‍वचालित प्रक्रिया भी शुरू की गई है। आज से सभी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों ए.एम.सी. के लिए अपने डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट प्लान को डिफॉल्ट विकल्प के रूप में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। 80 वर्ष से कम आयु के पेंशन भोगी आज से इस महीने की 30 तारीख तक अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशन भोगियों को पिछले महीने से ही यह प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी जा चुकी है। दूरसंचार विभाग ने आज से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सी.एन.ए.पी. सेवा लागू करना अनिवार्य कर दिया है।

Editor

Recent Posts

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की अटलांटा में हुई बैठक

अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…

1 घंटा ago

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

2 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

1 दिन ago