माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपनी सेवाओं में तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी है। इससे कई देशों में लाखों ग्राहक और कारोबारी प्रभावित हुए थे। कंपनी ने कहा है कि सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह समस्या तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, इसका साइबर हमले या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कोई संबंध नहीं था। कंपनी ने कहा है कि समस्या ठीक कर ली गई है और जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।





