बिज़नेस

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में खनिज और अलौह धातु उत्पादन वृद्धि की राह पर

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर पर पहुंचने के बाद वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में मजबूत वृद्धि देखी गई है। मूल्य के हिसाब से कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा 69 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 274 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था।

अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, लौह अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-दिसंबर) में 203 एमएमटी से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में 208 एमएमटी हो गया है जो 2.5 प्रतिशत की आकर्षक वृद्धि दर्शाता है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2.4 एमएमटी से 8.3 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में 2.6 एमएमटी हो गया है। क्रोमाइट का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2.1 एमएमटी से 9.5 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में 2.3 एमएमटी हो गया है। बॉक्साइट का उत्पादन भी वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-दिसंबर) में 17.0 एमएमटी से 6.5 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में 18.1 एमएमटी हो गया है।

अलौह धातु के क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-दिसंबर) में 31.07 लाख टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-दिसंबर) में 31.56 लाख टन हो गया। इसी तुलनात्मक अवधि के दौरान परिष्कृत तांबे का उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़कर 3.69 लाख टन से 3.96 लाख टन हो गया है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश है। परिष्कृत तांबे में वह शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि इस्पात के क्षेत्र में मजबूत मांग को दर्शाती है। एल्युमीनियम और तांबे के उत्पादन में वृद्धि के साथ, विकास के ये रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago