insamachar

आज की ताजा खबर

delhi heatwave
मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन के समय तेज सतही हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 186 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *