बिज़नेस

खनन क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज, एल्युमीनियम के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि

मार्च 2024 महीने के लिए खनिज उत्पादन सूचकांक 156.1 था, जो मार्च 2023 महीने के स्तर की तुलना में 1.2 प्रतिशत अधिक है। पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 के सूचकांक में वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च 2024 के दौरान कुछ गैर-ईंधन खनिजों कॉपर कंसंट्रेट, सोना, मैंगनीज अयस्क, हीरा, ग्रेफाइट, कायनाइट, सिलिमेनाइट, लाइमशेल, चूना पत्थर, मैग्नेसाइट आदि में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली।

लौह अयस्क और चूना पत्थर मिलकर मूल्य के हिसाब से कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। अस्‍थायी आंकड़ों के अनुसार देश में इन प्रमुख खनिजों के उत्पादन में वित्तीय वर्ष 2023-24 में उच्च वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 277 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) लौह अयस्क के उत्पादन ने 7.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त 258 एमएमटी के उत्पादन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसी तरह का रुझान दिखाते हुए, चूना पत्थर उत्पादन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त 406.5 एमएमटी के उत्पादन रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.7 प्रतिशत बढ़कर 450 एमएमटी हो गया है।

अलौह धातु क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राइमरी एल्युमीनियम धातु के उत्पादन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के उत्पादन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राइमरी एल्युमीनियम उत्पादन 2.1 प्रतिशत की वृद्धि दर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40.73 लाख टन (एलटी) से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 41.59 एलटी हो गया।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, तीसरा सबसे बड़ा चूना उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क और चूना पत्थर के उत्पादन में स्वस्थ वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योगों स्टील और सीमेंट में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। एल्युमीनियम में उच्च वृद्धि के साथ, ये वृद्धि संबंधी रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर संकेत करते हैं।

Editor

Recent Posts

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

3 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

5 मिनट ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

15 मिनट ago

CCI ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर में एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड…

16 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘जल महोत्सव 2026’ को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित 'जल महोत्सव 2026' में भाग लिया…

18 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के विकास को गति देने के लिए आज जीवंत तटीय…

19 मिनट ago