भारत

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट का शुभारंभ किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली में पीएम विश्वकर्मा हाट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कारीगरों, शिल्पकारों और अन्य प्रदर्शकों से संवाद भी किया। जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा के माध्‍यम से विकसित भारत का सपना पूरा कर सकेंगे।

पीएम विश्‍वकर्मा हमारे प्रधानमंत्री जी का रीजन का योजना है। इसके माध्‍यम से हम भारत में जो बेरोजगारी की समस्‍याएं हैं उसको दूर कर सकेंगे। इसी के माध्‍यम से हम जो आज बढ़ता प्रदूषण है उसको दूर करेंगे। इसी के माध्‍यम से अपना पुराना गलोरी जो सोने का चिडि़या भारत कहलाता था उसको प्राप्‍त कर सकेंगे और 2047 का प्रसिद्ध भारत का सपना पूरा कर सकेंगे।

जीतन राम मांझी ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए शिल्‍पकारों की सराहना की। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में ये शिल्‍पकार एक उद्यमी के तौर पर उभरेंगे और देश की विकसित भारत की यात्रा में योगदान करेंगे।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

1 घंटा ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

1 घंटा ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

1 घंटा ago

डीजीसीए ने जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन (एनआईए) के लिए विमानपत्‍तन लाइसेंस प्रदान किया

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को उत्तर प्रदेश के…

2 घंटे ago

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी

सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। संघ…

3 घंटे ago