भारत

रक्षा राज्य मंत्री ने लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 13 अगस्त, 2024 को लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स, राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और संबंधित अधिकारियों तथा कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

रक्षा राज्य मंत्री ने बाद में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ले रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स और राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा एवं सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। संजय सेठ ने एनसीसी कैडेटों को भविष्य के सैनिक बताते हुए कहा कि वे देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एक सशक्त स्तंभ की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की कई पहल करके परिवर्तन के बल गुणक के रूप में कार्य करते हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि आपने स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन, स्वच्छ भारत अभियान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे कई राष्ट्रीय अभियानों के लिए अपनी सेवाएं दी हैं और अपनी लगन एवं कड़ी मेहनत से इन्हें सफल बनाया है। संजय सेठ ने कहा कि अब भी आप लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” और “विकसित भारत” के दृष्टिकोण को साकार करने में एनसीसी कैडेटों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

संजय सेठ ने एनसीसी कैडेटों के उत्साह व मनोबल की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

11 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

11 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

14 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

14 घंटे ago