भारत

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मॉस्को में विजय दिवस समारोह में भाग लिया; रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की भेंट

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूस की अपनी यात्रा के दौरान विजय दिवस समारोह में भाग लिया। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध (1941-45) में सोवियत लोगों की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 09 मई, 2025 को मास्को में आयोजित किया गया था।

संजय सेठ ने अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अन्य देशों के विशिष्ट प्रतिनिधियों के साथ विजय दिवस परेड देखी। विजय दिवस परेड में रक्षा राज्य मंत्री की भागीदारी भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

यात्रा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भेंट की और 80वें विजय दिवस की बधाई दी।

सूट पहने एक व्यक्ति दूसरे सूट पहने व्यक्ति से हाथ मिला रहा हैविवरण स्वचालित रूप से उत्पन्न हुआ

रक्षा राज्य मंत्री ने रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई में उनके समर्थन के लिए रूस की सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया।

दोनों मंत्रियों ने बहुआयामी सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की और मौजूदा संस्थागत तंत्र के ढांचे के भीतर संबंधों को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष नियमित परामर्श जारी रखेंगे और बदलती परिस्थितियों में सहयोग बढ़ाएंगे।

संजय सेठ ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

8 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

8 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

9 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

13 घंटे ago