अफगानिस्तान ने अफगान-क्षेत्र पर भारत द्वारा मिसाइल हमलों के पाकिस्तान के आरोपों का खंडन किया है। अफगान न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारिज्मी ने कहा है कि इस प्रकार के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज सुबह एक प्रेस वार्ता में कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय मिसाइलों द्वारा अफगानिस्तान पर हमले का बेबुनियाद आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग अपने मित्र और शत्रुओं को अच्छी तरह से जानते हैं। वे इस बात से अवगत हैं कि किस देश ने अफगानिस्तान के क्षेत्र का लगातार उल्लंघन किया है।
इससे पहले, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने दावा किया था कि पाकिस्तान पर भारत के मिसाइल हमलों में अफगान क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों…
पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता से लैस उथले पानी में काम करने वाले युद्धपोतों में से…
गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के…
झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेपीएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने…
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने…