Defence News

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मिलमेडिकॉन-2025 का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में मिलमेडिकॉन-2025: “सैन्य परिचालन परिस्थितियों में शारीरिक एवं मानसिक आघात पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” का उद्घाटन किया। इसका आयोजन चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (सेना) द्वारा किया गया है। संजय सेठ ने अपने उद्घाटन भाषण में वैश्विक साझेदारी, अत्याधुनिक अनुसंधान एवं सेवा की विरासत के प्रति गहन सम्मान के माध्यम से सैन्य चिकित्सा को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे वीर योद्धाओं के लिए सम्मान की एक सच्ची भावना है और भविष्य हेतु तैयार स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह दो दिवसीय सम्मेलन वैश्विक स्तर पर सैन्य चिकित्सा सेवा में नवाचारों, चुनौतियों एवं बदलावों पर केंद्रित रहा है। भारतीय सेना के सुधार वर्ष के अनुरूप, मिलमेडिकॉन-2025 एक वैज्ञानिक सम्मेलन से कहीं अधिक है। यह एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को विस्तृत बनाना और सैन्य परिचालन परिस्थितियों के अंतर्गत आघात में देखभाल क्षमताओं को बढ़ाना है।

इसके अतिरिक्त, यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का भी स्मरण कराता है: सैन्य नर्सिंग सेवा की शताब्दी, जिसमें युद्ध चिकित्सा देखभाल में नारी शक्ति की 100 वर्षों की असाधारण सेवा और अटूट भावना का सम्मान किया गया। इसमें युद्धक परिस्थितियों में आघात की उन्नत देखभाल, सैन्य स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एकीकरण, आपातकालीन व युद्धक्षेत्र चिकित्सा कार्रवाई में नवीन रुझान और युद्ध एवं नेतृत्वकारी भूमिकाओं में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

इस सम्मेलन में 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि पैनल चर्चा, पोस्टर प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक गैलरी प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं, जिससे मिलमेडिकॉन-2025 रणनीतिक संवाद एवं चिकित्सा नवाचार के लिए वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है। भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, अंतर्राष्ट्रीय सैन्य चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल, असैन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ और शिक्षाविद भी विचार-विमर्श में भाग ले रहे हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि…

6 घंटे ago

ओडिशा में बाढ़ से राज्‍य के उत्तरी क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान जताया

ओडिशा की बैतरानी नदी में बाढ़ से राज्‍य के उत्तरी क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित हो…

7 घंटे ago

राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 15 सितम्‍बर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 15 सितम्‍बर तक आम जनता के लिए खुला…

7 घंटे ago

सरकार ने छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति की जानकारी देने वाली योजना शुरू की

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने विदेशी संपत्तियों से जुड़े छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति…

7 घंटे ago

50 से अधिक देशों से होकर गुजरी ‘सूर्यपथ तिरंगा’ वैश्विक रिले सैन फ्रांसिस्को में संपन्न

भारत के स्वतंत्रता दिवस के भव्य वैश्विक समारोह के अंतर्गत, हर घर तिरंगा 2026 की एक विशेष पहल ‘सूर्यपथ तिरंगा’ ने राष्ट्रीय ध्वज की भावना को पूरी दुनिया में पहुंचाया। यह पहल उगते सूर्य के पथ का अनुसरण करते हुए फिजी में भारतीय समयानुसार रात डेढ़ बजे से सैन फ्रांसिस्को में रात साढ़े आठ बजे भारतीय समयानुसार तक तक चली। इस अनूठे वैश्विक रिले ने विभिन्न देशों और महाद्वीपों में स्थित 54 मिशनों और पोस्टों को जोड़ा तथा सूर्य की गति को दुनिया भर में तिरंगे की प्रतीकात्मक यात्रा में परिवर्तित कर दिया। फिजी के सुवा में भारतीय समयानुसार रात डेढ़ बजे से शुरू होकर तिरंगा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया गणराज्य, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम,…

7 घंटे ago

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

22 घंटे ago