Defence News

भारत-सऊदी अरब संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 7वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-सऊदी अरब संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 7वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और सऊदी पक्ष के स्टाफ मेजर जनरल साद मोहम्मद एच अलकाथिरी ने की।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई और पिछली संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक में लिए गए अधिकांश महत्वपूर्ण निर्णय क्रियान्वित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। रक्षा संबंध मज़बूत करने और सहयोग के नए क्षेत्र तलाशने के लिए दोनों देशों ने प्रशिक्षण सहयोग, औद्योगिक साझेदारी, समुद्री सहयोग और सैन्य अभ्यास जैसे मुद्दों पर विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने अपनी प्रशिक्षण क्षमताओं और आवश्यकताओं की चर्चा की। भारत ने सऊदी सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा और साइबर, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और सामरिक संचार में सहयोग पर चर्चा की।

भारतीय पक्ष ने रक्षा निर्माण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता का उल्लेख करते हुए भारत में निर्मित अत्याधुनिक उपकरण प्रदर्शित किये। बातचीत में सऊदी अरब के साथ रक्षा उपकरणों के संयुक्त निर्माण और साझेदारी पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस वर्ष नौसेना और थल सेना स्टाफ वार्ता के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और विमर्श जारी रखने की सहमति जताई।

भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा साझेदारी लगातार प्रगाढ़ हो रही है। अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी परिषद के अंतर्गत रक्षा सहयोग पर मंत्रिस्तरीय समिति गठित किये जाने से यह परिलक्षित होती है।

Editor

Recent Posts

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग बढ़ाने के लिए नई पहलों की घोषणा की

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के पुनर्वास…

7 घंटे ago

भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल…

7 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण भारत ने किया राजकोषीय नीति में बदलाव: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू विकास और आर्थिक स्थिरता…

13 घंटे ago