बिज़नेस

MNRE राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने नवीकरणीय उद्योग संघों के साथ हितधारकों की बैठक की

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज अखिल भारतीय सौर उद्योग संघ सहित नवीकरणीय उद्योग संघों के अनेक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

यह बैठक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारतीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से ‘उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई)’ योजना और अन्य प्रोत्साहनों पर की गई विशेष चर्चा पर केंद्रित थी।

श्रीपद येसो नाइक ने उद्योग संघों को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और इसके साथ ही उन्‍होंने भारत को ‘कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था’ में बदलने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया।

इस बैठक में एमएनआरई सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला भी उपस्थित थे। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग में विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह बैठक सरकार और उद्योग हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य में भारत की महत्वाकांक्षा को और भी आगे बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

33 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

35 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

37 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago