बिज़नेस

नागर विमानन मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित एवं तर्कसंगत किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया

नागर विमानन मंत्रालय ने मौजूदा व्यवधान के दौरान कुछ एयरलाइनों द्वारा असामान्य रूप से अधिक हवाई किराए वसूले जाने की चिंताओं को गंभीरता से लिया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार के अवसरवादी मूल्य निर्धारण से बचाने के लिए मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित और तर्कसंगत किराए सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया है।

सभी एयरलाइनों को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है जिसमें अब निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन अनिवार्य किया गया है। ये सीमाएँ तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाती। इस निर्देश का उद्देश्य बाज़ार में मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखना, संकटग्रस्त यात्रियों का शोषण रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जिन नागरिकों को तत्काल यात्रा करने की आवश्यकता है – जिनमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज़ शामिल हैं – उन्हें इस अवधि के दौरान आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

मंत्रालय वास्तविक समय के आंकड़ों और एयरलाइनों एवं ऑनलाइन यात्रा प्लेटफार्मों के साथ सक्रिय समन्वय के माध्यम से किराया स्तरों पर कड़ी निगरानी बनाए रखेगा। निर्धारित मानदंडों की किसी भी प्रकार की अवहेलना व्यापक जनहित में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई का कारण बनेगी।

Editor

Recent Posts

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी हो…

7 मिनट ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, चालू वित्‍तवर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर…

10 मिनट ago

अमरीका-ईरान संघर्ष-विराम समझौते के बीच वैश्विक तेल की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में बढत

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की…

13 मिनट ago

भारत ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का स्‍वागत किया

भारत ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय…

15 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री…

19 मिनट ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस त्रिकंद दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी जारी तैनाती के तहत केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रणी निर्देशित मिसाइल युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में…

59 मिनट ago